पटना; 1 नवम्बर 2021: बिहार के जन-संपर्क विभाग द्वारा जारी एक ट्वीट के अनुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 के अंतर्गत 01 नवंबर 2021 से 30 नवंबर 2021 तक मतदाता गण मतदाता सूची में अपने और परिवार के सदस्यों के नाम की जांच कर सकेंगे। सूची में नए नाम भी जोड़े जा सकेंगे।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022
— IPRD Bihar (@IPRD_Bihar) November 1, 2021
01 नवंबर 2021 से 30 नवंबर 2021 तक
मतदाता सूची में अपना और परिवार के सदस्यों के नाम की जांच करें।@CEOBihar #GoVerify pic.twitter.com/i4w66MuYEj
इस बीच बिहार सरकार निर्वाचन विभाग मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, के कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राज्य के 2 जिलों के कुल 2 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों (कुशेश्वरस्थान (अ०जा०) एवं तारापुर) में दिनांक 30.10.2021 को उप निर्वाचन, 2021 के अंतर्गत मतदान सम्पन्न हुए। मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 716 तथा मतदान केन्द्र स्थलों की कुल संख्या 401 रही। अनुमानित 40.59 प्रतिशत निर्वाचकों द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। विगत विधान सभा आम निर्वाचन, 2020 में मतदान प्रतिशत 54.76 था।
कुल 17 अभ्यर्थी थे, जिसमें पुरूष अभ्यर्थियों की संख्या 15 एवं महिला अभ्यर्थियों की संख्या 2 रही।








0 Comments